हिमाचल में दूसरे चरण के तीसरे दौर का चुनाव हो गाया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश की 754 पंचायतों में 4117 पोलिंग स्टेशन स्थापित किए थे। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए 4712 पोलिंग पार्टियां मौके पर पहुंच गई है। प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों का परिणाम चुनाव खत्म होने के बाद किया जाएगा जबकि जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों के नतीजे 7 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।
दूसरा चरण खत्म होने के बाद जिला कांगड़ा में तीसरे चरण का मतदान 10 जनवरी और 12 जनवरी को होगा। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिले में 49 पंचायतें, चंबा में 79, हमीरपुर की 56, किन्नौर की 20, कुल्लू की 65, मंडी की 151, शिमला की 115, सोलन की 69, सिरमौर की 74, ऊना जिले की 76 पंचायतों में मंगलवार को चुनाव होगा।
पंचायतों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान चलता रहेगा। आयोग का कहना है कि अगर तीन बजे के बाद भी मतदाताओं की लाइन लगी लगी रहती है तो जब तक यह सभी लोग वोट कास्ट नहीं कर देते प्रक्रिया जारी रहेगी।
हिमाचल की 754 पंचायतों में भले ही रविवार तीन बजे तक चुनाव प्रचार थम गया हो लेकिन प्रत्याशी और उनके समर्थक वोटरों को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। लोगों के घरों में पहुंचकर वोटरों को अपनी ओर आकर्षित करने की कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।