फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के परिवारों को 20-20 लाख देगी सरकार

Tue, 05 Jan 2016 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पठानकोट आतंकी हमले में शहीद हुए कांगड़ा के सिंयून गांव के हवलदार संजीवन सिंह राणा और चंबा के गोला गांव के हवलदार जगदीश चंद के परिवारों को राज्य सरकार की ओर से 20-20 लाख रुपये देने का एलान किया है।
विज्ञापन


उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट कर कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश के लोग उनके साथ हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की।

सोमवार को गेयटी थियेटर शिमला के बाहर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बार पाकिस्तान अपनी सीमा लांघता रहा है, मगर अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान से जुड़ी तमाम सीमाओं को सीसीटीवी जैसे तमाम आधुनिक उपकरणों से लैस करने की जरूरत है ताकि आतंकी हमलों को अंजाम देने वाले घुसपैठियों के हर एक कदम का आसानी से पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें