फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: 63 साल की बुजुर्ग महिला की उम्र वोटर सूची में दर्शा दी 83 साल

Sat, 09 Oct 2021 12:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी

सार

महिला की उम्र 20 वर्ष अधिक दर्शाई गई है। यह घटना बल्ह क्षेत्र के गागल के गांव छपरोल डाकघर कुम्मी की है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बल्ह क्षेत्र में एक 63 वर्षीय महिला की उम्र वोटर लिस्ट में 83 साल दर्शा दी गई है। घर वालों को भी तब पता चला, जब क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर में डिटेल लेने पहुंची कि पार्वती देवी को वोट डालने बूथ आना है या घर से वोट देना है। हालांकि, महिला के आधार कार्ड में उम्र सही दर्शाई गई है। इस बात से पता लगाया जा सकता है कि वोटर लिस्ट तैयार करती बार चुनाव विभाग कितनी लापरवाही से कार्य करता है।

विज्ञापन


महिला की उम्र 20 वर्ष अधिक दर्शाई गई है। यह घटना बल्ह क्षेत्र के गागल के गांव छपरोल डाकघर कुम्मी की है। पार्वती देवी पत्नी पदम देव सिंह की आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्रों में जन्मतिथि 16 दिसंबर, 1958 है, लेकिन वोटर कार्ड महिला की जन्मतिथि 1938 दर्शाई गई है। महिला और उनके परिजनों ने पूछा है कि इतनी बड़ी गलती का कौन जिम्मेवार है? पार्वती देवी ने बताया कि आजकल वोटर कार्ड की कई कार्यों के लिए जरूरत पड़ती है। ऐसे में इसमें उम्र अधिक दर्शाए होने के कारण कार्य करवाने में परेशानी आ सकती है। उन्होंने चुनाव विभाग से इस तरह की गलती न करके इसमें सुधार लगाने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें