फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के लिए लोकमित्र केंद्रों में भी होगा ऑनलाइन पंजीकरण

Tue, 02 Mar 2021 10:32 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में शुरू हुए कोरोना टीकाकरण  के तीसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों को टीका लगवाने से पहले ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण के बाद ही बुजुर्गों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण की निशुल्क सुविधा दी जाएगी। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए बुजुर्ग कोविन एप, आरोग्य सेतु एप और लोकमित्र केंद्र में भी जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं।

विज्ञापन


बुजुर्ग लोग या उनके परिजन भी अपने मोबाइल फोन से उनका ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। वहीं जिन बुजुर्गों के पास मोबाइल की सुविधा नहीं है वे लोग अपने आस-पड़ोस के संबंधितों की मदद से भी पंजीकरण करवा सकते हैं या फिर लोक मित्र केंद्र में भी जाकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। जैसे ही बुजुर्ग का ऑनलाइन पंजीकरण हो जाएगा, उसके बाद ही वे लोग वैक्सीन का टीका लगवा सकेंगे। 

पंजीकरण करते ही मिलेगी टीकाकरण की तारीख
वैक्सीन के लिए जब कोई बुजुर्ग ऑनलाइन पंजीकरण करवाएगा। उसके बाद ही उन लोगों को फोन नंबर पर मेसेज आ जाएगा। बुजुर्ग नजदीकी अस्पताल में जाकर टीका लगवा सकते हैं। 
विज्ञापन


सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि सोमवार से कांगड़ा में कोरोना वैक्सीन का तीसरा चरण शुरू हो गया है। इसमें 60 से अधिक आयु वाले बुजुर्ग लोगों को टीका लगाया जा रहा है। वैक्सीनेशन के लिए बुजुर्गों को ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें