फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ करोड़ के कर चोरी मामले में भाजपा विधायक के बैंक खाते सीज

Tue, 02 Mar 2021 10:23 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन

केंद्रीय माल एवं सेवा कर के आयुक्त कार्यालय शिमला ने चौपाल के भाजपा विधायक बलबीर सिंह वर्मा और उनकी फर्म के सभी बैंक खातों को सीज कर दिया है। विधायक शिमला जिले से हैं। यह कार्रवाई सेवा कर चोरी के एक मामले में की गई है। आरोप है कि उन्होंने अपनी एक फर्म के माध्यम से शिमला में ही अपार्टमेंट का निर्माण कर उसके फ्लैट बेचे लेकिन निर्धारित सेवा कर नहीं चुकाया। सीजीएसटी के अधिकारियों की जांच में करीब नौ करोड़ रुपये का सर्विस टैक्स बना, जिसे विधायक की ओर से जमा नहीं कराया गया था।

विज्ञापन


कर चोरी की पुष्टि होने के बीच विधायक ने केंद्र सरकार की विश्वास स्कीम के तहत भी आवेदन किया लेकिन शर्तें पूरी न करने की वजह से उन्हें राहत नहीं मिल सकी। इस बीच सीजीएसटी शिमला के अधिकारियों की ओर से विधायक को टैक्स की रकम जमा करने के लिए शोकॉज नोटिस जारी किया गया। रकम जमा न करने पर उनके व उनकी फर्म के सभी बैंक खातों को सीज कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार जिस ऑर्डर पर रिकवरी की यह कार्रवाई की गई है, वह आयुक्त सीजीएसटी हीर भगत नेगी और संयुक्त आयुक्त अभय गुप्ता की ओर से जारी किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें