फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकाघाट में पिकअप पलटी, दो बच्चों समेत आठ लोग घायल

Tue, 05 Dec 2017 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर के लदरौर में लड़की की शादी की धाम खाकर लौट रहे लोगों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर भांवला के नजदीक कैंची मोड़ पर पलट गई। हादसे में दो बच्चों समेत आठ लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए बलद्वाड़ा अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन

















सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा रात करीब पौने आठ बजे का है। पिकअप में सवार होकर सभी मढ़ी के ध्वाली गांव जा रहे थे। अचानक कैंची मोड़ के पास तेज रफ्तार से पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। 

सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से घायलों को बलद्वाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों की पहचान अमर सिंह उम्र 39, रीना 31, अंकु ठाकुर उम्र 19, शौर्या 8, स्नेहा 12 और भाग सिंह के रूप में हुई है। हादसे की पुष्टि डीएसपी रामकर्ण ने की है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर रही है। किसी भी सवार को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। प्रथमदृष्टत: हादसे का कारण तेज रफ्तारी और चालक की लापरवाही सामने आ रहे है।
विज्ञापन

टैंपो ट्रेवलर से टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत

इधर,  निर्माणाधीन सुंदरनगर-किरतपुर फोरलेन पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। रविवार रात यहां हराबाग के निकट टैंपो ट्रेवलर के साथ टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जिसे उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भरती करवाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मंडी स्थित जोनल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है।

वहीं युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 12 बजे सुंदरनगर से हराबाग की ओर बाइक सवार युवक अपने दोस्त को चंडीगढ़ की बस पकड़वाने के लिए रवाना हुआ था।

इस दौरान जब वह हराबाग के पास पहुंचे तो उन्होंने फोरलेन की गलत लेन पकड़ ली और इसी दौरान सामने से आ रहे टैंपो ट्रेवलर के साथ उनकी आमने सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में पधर निवासी युवक तिलक राज (20) पुत्र रूप लाल और सतीश कुमार (24) पुत्र शिव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये।

दोनों को स्थानीय लोगों ने वाहन में डाल उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के उपरांत चिकित्सकों ने तिलक राज को मृत घोषित कर दिया। जबकि सतीश कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद मंडी स्थित जोनल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें