फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध महिला को डायन बताने वाले आठ आरोपियों ने लगाई जमानत की गुहार

Fri, 22 Nov 2019 08:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

देव आस्था के नाम पर मंडी जिले की गाहर पंचायत में वृद्ध महिला को डायन बताकर मुंह पर कालिख पोतकर गांव में घुमाने के मामले में नामित आठ आरोपियों ने हाईकोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है। इस मामले में शुक्रवार को सरकार की ओर से रिपोर्ट दायर की गई।

विज्ञापन


न्यायाधीश ज्योत्सना रेवाल दुआ ने मामले की सुनवाई अगले शुक्रवार को को निर्धारित की है। ज्ञात रहे कि प्रदेश हाईकोर्ट ने दैनिक समाचार पत्रों में छपी खबरों पर पहले ही संज्ञान लिया है और राज्य सरकार से ताजा स्टेटस रिपोर्ट तलब की है।

दैनिक समाचार पत्रों में छपी खबरों के अनुसार मंडी जिले के सरकाघाट की गाहर पंचायत में वृद्ध महिला को डायन बताकर मुंह पर कालिख पोतकर गांव में घुमाने के मामले में पुलिस ने अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर अभी तक धारा 147, 149,  452, 435, 355 और 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें