फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बंबर ठाकुर पर हमला करने के आठ आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे

Wed, 28 Feb 2024 07:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

बंबर ठाकुर का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत में सुधार हो रहा है। वहीं, फरार पांच आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है, लेकिन घटना के छह दिन बाद भी उनका कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक बंबर ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमला करने वाले आठ आरोपियों को बुधवार को फिर से अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले के पांच आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। फरार आरोपियों में से 3 ने उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दायर की है, जिस पर बुधवार को सुनवाई होनी थी। लेकिन नहीं हो पाई। वहीं, बंबर ठाकुर का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत में सुधार हो रहा है। वहीं, फरार पांच आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है, लेकिन घटना के छह दिन बाद भी उनका कोई पता नहीं चला है।

विज्ञापन


बता दें कि बंबर ठाकुर पर पिछले शुक्रवार को कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने इस मामले में कुल 13 आरोपियों पर हत्या का प्रयास करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। हमले में प्रयोग किए डंडे, तलवार और हॉकी को भी पुलिस ने बरामद किया है। उधर, डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि आठ आरोपियों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। फरार आरोपियों की तलाश चल रही है। फरार आरोपियों में से तीन ने उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दायर की है, लेकिन उस पर अभी सुनवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें