फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसों पर संकट: बद्दी की हवा बिगड़ी, नौ दिन प्रदूषण का स्तर रहा सबसे खराब, जानें अन्य शहरों का हाल

Sun, 29 Nov 2026 11:41 AM IST
Krishan Singh ओमपाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।

सार

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है। इस माह यहां नौ दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी में दर्ज किया गया, जबकि एक दिन स्थिति बेहद खराब स्तर तक पहुंच गई। 
विज्ञापन
बद्दी की हवा बिगड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है। इस माह यहां नौ दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी में दर्ज किया गया, जबकि एक दिन स्थिति बेहद खराब स्तर तक पहुंच गई। 24 तारीख को एक्यूआई 300 के पार चला गया था। मौजूदा हालात में बद्दी की हवा लोगों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक बनी हुई है। इससे सांस संबंधी बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। वायु गुणवत्ता के ताजा आंकड़ों के अनुसार बद्दी का एक्यूआई 235 दर्ज किया गया। वहीं पांवटा साहिब में 173, कालाअंब में 119 और बरोटीवाला में 102 एक्यूआई रहा।

विज्ञापन
Trending Videos

अन्य क्षेत्रों का हाल
दूसरी ओर ऊना में 78, सुंदरनगर में 74, परवाणू में 52 और नालागढ़ में 79 एक्यूआई दर्ज किया गया। शिमला में 36, धर्मशाला में 45, डमटाल में 47 और मनाली में सबसे कम 28 एक्यूआई रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार तापमान में उलटाव (टेम्परेचर इनवर्जन) के कारण वाहनों और उद्योगों से निकलने वाली गैसें वातावरण में एक परत के रूप में जमा हो रही हैं। बारिश न होने और हवा की गति कम रहने से प्रदूषक तत्व वातावरण से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इसके अलावा पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान उड़ने वाली धूल भी प्रदूषण बढ़ने का एक प्रमुख कारण है।
विज्ञापन

हिम परिवेश संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मी चंद ठाकुर ने कहा कि बद्दी क्षेत्र में वर्षभर प्रदूषण की समस्या बनी रहती है। सर्दियों में उद्योगों से निकलने वाली गैसें वातावरण में जमा हो जाती हैं, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिशासी अभियंता अतुल परमार ने बताया कि तापमान में उलटाव, बारिश का अभाव और हवा की कम गति एक्यूआई बढ़ने के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में नए उद्योग नहीं आए हैं और पुराने उद्योग ही संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें