पंचायती व ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने सचिवालय में गुरुवार से अपना कामकाज शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि विभाग में परिवर्तन की जरूरत है। अधिकारियों की ओर से पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों के एजेंडा की भाषा को भी सरल करने की जरूरत है। हिमाचल में पंचायती राज विभाग को सशक्त करने के लिए सरकार भरपूर प्रयास करेगी।
उन्होंने कहा कि पंचायतों में पानी के टैंक, सिंचाई योजनाएं व अन्य विकास कार्यों की शेल्फें डाली जाती हैं। इनकी भी सरकार निर्धारित समय में मंजूरी देगी ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। कहा कि अभी विभाग संभाला है। जल्द ही विकास कार्यों को गति दी जाएगी। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। वह लोगों के साथ सीधा संपर्क में रहेंगे।