फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: मंत्रियों के लिए सरकारी आवास आवंटित करने की तैयारी पूरी, सचिवालय प्रशासन की ओर से फाइनल की गई सूची

Thu, 12 Jan 2023 11:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

षि मंत्री चन्द्र कुमार को क्रिस्टन हॉल, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल को सात नंबर, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को ग्यारह नंबर, उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन को नौ नंबर, शिक्षा मंत्री रोहित को आठ नंबर कोठी देने की तैयारी है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सचिवालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचिवालय सामान्य प्रशासन ने मंत्रियों और सीपीएम के लिए कोठियां आवंटित करने की लिस्ट फाइनल कर दी है। कृषि मंत्री चन्द्र कुमार को क्रिस्टन हॉल, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल को सात नंबर, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को ग्यारह नंबर, उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन को नौ नंबर, शिक्षा मंत्री रोहित को आठ नंबर, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध को फॉरेस्ट लॉज और सीपीएस सूंदर सिंह को बेनमोर छह नंबर कोठी देने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार करने के चार दिन बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कल यानी बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे विभागों का बंटवारा किया था। वरिष्ठ मंत्री धनीराम शांडिल को स्वास्थ्य, चंद्र कुमार को कृषि और हर्षवर्धन चौहान को उद्योग विभाग का जिम्मा सौंपा। जगत सिंह नेगी को राजस्व और रोहित ठाकुर को शिक्षा विभाग सौंपा गया। युवा मंत्री अनिरूद्ध सिंह ग्रामीण विकास और विक्रमादित्य सिंह लोक निर्माण विभाग व खेल विभाग संभालेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें