फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Education Minister Dharmendra Pradhan: मील का पत्थर साबित होगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति

Sun, 19 Jun 2022 09:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)

सार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सामाजिक सरोकारों की चिंता करते हुए केंद्र सरकार ने पीएम फंड फॉर चिल्ड्रन की शुरुआत भी की है। कोविड काल के दौरान अनाथ हुए बच्चों की शिक्षा इत्यादि के लिए मदद मुहैया करवाई गई है।
विज्ञापन
लाभार्थियों से संवाद करते केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति देश के पुनर्निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी। केंद्र सरकार के आठ साल के कार्यकाल ने देश को नई दिशा देने का काम किया है। इससे सरकार के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। धर्मेंद्र प्रधान रविवार को देहरियां में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को धनराशि सीधे उनके खातों में दी जा रही है। सामाजिक सरोकारों की चिंता करते हुए केंद्र सरकार ने पीएम फंड फॉर चिल्ड्रन की शुरुआत भी की है।

विज्ञापन


कोविड काल के दौरान अनाथ हुए बच्चों की शिक्षा इत्यादि के लिए मदद मुहैया करवाई गई है। उन्होंने लाभार्थियों से सरकारी योजनाओं को लेकर फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि देश की जनता के अंदर आया सकारात्मक बदलाव ही मोदी सरकार के आठ साल के कार्यकाल को सार्थक साबित करता है। इस अवसर पर भाजपा के महामंत्री पवन राणा, कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राकेश बबली आदि भी उपस्थित रहे। 

ज्वालामुखी मंदिर में नवाया शीश 
कांगड़ा दौरे पर आए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में शीश नवाया। इस दौरान उन्होंने पुजारी और मंदिर न्यास के सदस्यों से मंदिर के इतिहास की जानकारी भी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें