फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खोलने से पहले 10 करोड़ के थर्मल स्कैनर खरीदेगा शिक्षा महकमा

Tue, 09 Jun 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल शिक्षा विभाग
विज्ञापन

हिमाचल में स्कूल खोलने से पहले करीब 10 करोड़ की राशि खर्च कर विद्यार्थियों का तापमान जांचने को थर्मल स्कैनर खरीदे जाएंगे। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत खरीदारी करने की मंजूरी दी है। राज्य सचिवालय से वीडियो कांफ्रेंस के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने थर्मल स्कैनर की जरूरत का मामला उठाया। इस पर केंद्रीय मंत्रालय के सचिव ने बीते दिनों समग्र शिक्षा अभियान के तहत जारी हुए बजट की राशि का इसके लिए प्रयोग करने की मंजूरी दी।

विज्ञापन


सोमवार को केंद्रीय मंत्रालय ने स्कूलों को खोलने के समय बरते जाने वाले एहतियात को लेकर सभी राज्यों के शिक्षा सचिवों व निदेशकों के साथ वीडियो कांफ्रेंस की। केंद्रीय सचिव ने स्कूल खुलने पर बच्चों के लिए बीच शारीरिक दूरी बनाने, हैंड सैनिटाइज करने, थर्मल स्क्रीनिंग करने सहित अन्य एहतियात के तरीकों को लेकर प्रस्तुति दी। राज्यों को और अधिक सुरक्षा अपनाए जाने को लेकर शुक्रवार तक लिखित में सुझाव देने को भी कहा। प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने कहा कि स्कूल खोलने के लिए केंद्र की गाइडलाइन का प्रदेश में पालन किया जाएगा। इस अवसर पर उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रोहित जमवाल भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें