फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग: हिमाचल में अगले सप्ताह से नौवीं से 12वीं की कक्षाएं नियमित लगाने की तैयारी

Wed, 06 Oct 2021 11:57 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

शिक्षा विभाग ने 11 अक्तूबर से नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को रोजाना स्कूल बुलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसे सरकार की मंजूरी लेने के लिए भेजा जाएगा। उधर, पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने पर दशहरे के बाद फैसला होगा।
विज्ञापन
स्कूल शिमला() - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में अगले सप्ताह से नवीं से 12वीं के विद्यार्थियों की कक्षाएं रोजाना लग सकती हैं। अभी सप्ताह में तीन-तीन दिन ही स्कूलों में दो-दो कक्षाओं के विद्यार्थी बुलाए जा रहे हैं। शिक्षा विभाग ने 11 अक्तूबर से नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को रोजाना स्कूल बुलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसे सरकार की मंजूरी लेने के लिए भेजा जाएगा। उधर, पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने पर दशहरे के बाद फैसला होगा।

विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में आठ अक्तूबर तक पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की ऑनलाइन परीक्षाएं होनी हैं। 9 और 10 अक्तूबर को सरकारी अवकाश है। इसके बाद 15 अक्तूबर को दशहरा है। ऐसे में बहुत कम संभावना है कि सरकार पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दशहरे से पहले स्कूलों में बुलाए। उधर, प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में पंचायतीराज चुनाव के चलते स्थगित हुई परीक्षाओं का आयोजन 11 अक्तूबर से होगा। अब इन क्षेत्रों में परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें