12वीं कक्षा की नियमित और एसओएस की परीक्षा 20 अगस्त से 13 सितंबर तक दूसरे सत्र 1:45 बजे से सायं 5.00 बजे तक होगा। 20 अगस्त को बिजनेस स्टडी, केमिस्ट्री, 21 को हिंदी, 23 को अकाउटेंसी और फिजिक्स, 24 को गणित, 25 को जियोग्राफी, 26 को साइकोलॉजी, 27 को इतिहास, 28 को पब्लिक एडमिस्ट्रेशन और 31 अगस्त को राजनीतिक शास्त्र, एक सितंबर को फिलोसेफी, फ्रेंच और उर्दू, दो सितंबर को म्यूजिक, हिंदुस्तानी इंस्ट्रूमेंटल मेलॉडिक और प्रीकूशन, तीन सितंबर को इकोनॉमिक्स, चार को अंग्रेजी, छह सितंबर को ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, आईटीईएस, सिक्योरिटी, रिटेल, एग्रीकल्चर, ट्रेवल एंड टूअर, टेलीकाम, फिजिकल एजूकेशन (एनएसक्यूएफ), बीएफएसआई, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजूकेशन और योग विषय की परीक्षा होगी। सात सितंबर को बायोलॉजी, आठ को समाज शास्त्र, नौ को संस्कृत, 10 को ह्यूमन इकोलॉजी और फैमिली साइंस, 11 सितंबर को डांस और फाइन आर्ट्स और 13 सितंबर को फाइनेंशियल लेटरेसी विषय की परीक्षा होगी।