फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Inspire Award: मॉडल बनाने के लिए हिमाचल के 437 विद्यार्थियों का चयन, मिले 10-10 हजार रुपये

Mon, 19 Feb 2024 01:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

सत्र 2023-24 के तहत प्रदेश के 437 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली की ओर से चयनित विद्यार्थियों को अवार्ड राशि जारी कर दी है।
विज्ञापन
इंस्पायर मानक अवार्ड योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्पायर मानक अवार्ड योजना सत्र 2023-24 के तहत प्रदेश के 437 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली की ओर से चयनित विद्यार्थियों को अवार्ड राशि जारी कर दी है।

विज्ञापन

हर विद्यार्थी को विज्ञान मॉडल बनाने के लिए 10-10 हजार रुपये दिए गए हैं। नए-नए वैज्ञानिक विचारों को विकसित करने और विज्ञान पर आधारित मॉडलों का निर्माण करने वाले विद्यार्थियों को यह राशि दी गई है। इससे विद्यार्थियों में वैज्ञानिक तथ्यों और सोच का विकास हो सकेगा।

इस राशि से विद्यार्थी विज्ञान मॉडल तैयार करेंगे। इसके बाद जिलास्तरीय इंस्पायर मानक मॉडल प्रदर्शनी में उन्हें प्रदर्शित किया जाएगा। बेहतरीन मॉडल बनाने वाले विद्यार्थी का राज्यस्तरीय मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। इसके बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी मॉडल प्रदर्शित कर सकते हैं।
विज्ञापन


इंस्पायर मानक अवार्ड योजना में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन कर विचार भेजे थे। अब विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली ने विद्यार्थियों के मॉडलों को बनाने के लिए राशि दी है। इंस्पायर मानक मॉडल प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है, ताकि विद्यार्थियों को नई तकनीकों से जोड़ा जा सके और उनका मानसिक विकास हो सके।

प्रदेशभर से इंस्पायर मानक अवार्ड योजना के तहत 437 जबकि जिला हमीरपुर से 51 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। इन विद्यार्थियों को मॉडल बनाने के लिए दस-दस हजार रुपये मिल चुके हैं। सभी विद्यार्थी अब जिला स्तर मॉडल प्रदर्शनी में भाग लेंगे। हमीरपुर से 33 सरकारी और 18 निजी स्कूलों के विद्यार्थियों का चयन किया है।

 

किस जिले से कितने विद्यार्थी

विज्ञापन

बिलासपुर 41
चंबा 27
हमीरपुर 51
कांगड़ा 58
किन्नौर 07
कुल्लू 28
मंडी 26
शिमला 48
सिरमौर 27
सोलन 55
ऊना 69
कुल 437


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें