इससे पहले रविवार को निशांत सरीन, ससुर और एक अन्य सहयोगी के आवास और व्यवसायिक संस्थानों पर ईडी ने छापे मारी की थी। इस दौरान चर्चा रही कि धर्मशाला में भी ईडी की टीम पहुंची है। वहीं, सोमवार सुबह ही ईडी टीम में शामिल करीब नौ सदस्य ने निशांत सरीन के कार्यालय में पहुंच कर दस्तावेजों को खंगालना आरंभ कर दिया। इस दौरान टीम ने विशेष तौर पर दवा निर्माण लाइसेंस, गुणवत्ता निरीक्षण और फार्मास्युटिकल्स को जारी मंजूरी संबंधी फाइलों की जांच की गई
साथ ही लाइसेंस, निरीक्षण गतिविधियों के दस्तावेजों, डिजिटल डिवाइस और फाइलें जब्त भी की हैं। निशांत सरीन पर बद्दी में असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर के पद पर रहने के दौरान स्टेट विजिलेंस ने 11 सितंबर 2019 को मामला दर्ज किया था। वर्ष 2024 में निशांत को असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर के पद पर तैनाती मिली थी। वर्ष 2019 में दर्ज मामले में ही ईडी की ओर से कार्रवाई की रही है।