फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे सीएम वीरभद्र, ED ने फिर जारी किया समन

Thu, 13 Apr 2017 03:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के सामने पेश न होने पर हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह को फिर समन जारी हो गया है। वीरभद्र सिंह को इस मामले में वीरवार को ईडी के समक्ष पेश होना था, मगर वह पेश नहीं हुए।
विज्ञापन


इसके बाद ईडी ने फिर से उन्हें समन जारी कर जांच अ‌धिकारी के समक्ष पेश होने को कहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार वीरभद्र सिंह को फिर से समन जारी किया गया है।

ANI‏Verified account @ANI_news  ED issues fresh summons to Himachal Pradesh CM Virbhadra Singh in a money laundering case after he failed to attend ED office today.   गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही ईडी ने उन्हें 13 अप्रैल को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए समन जारी किया था। मगर वह दिल्‍ली नहीं गए।

सूत्रों ने बताया कि वीरभद्र की ओर से ईडी को भेजे जवाब में इसकी वजह धार्मिक समारोह में व्यस्तता और निजी कार्यक्रम में व्यस्त होना बताया है। बताया जा रहा है कि सीएम वीरभद्र सिंह की ओर से जवाब उनके अधिवक्ता दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें