फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 50 किलोमीटर के भीतर खुलेंगे पॉलीक्लीनिक : ले. जनरल

Wed, 14 Nov 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए अब 50 से 60 किलोमीटर की दूरी के भीतर ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक खुलेंगे। सेना के पश्चिमी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि वर्तमान में दो ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक के बीच की दूरी 200 किलोमीटर है।

विज्ञापन


घर से काफी दूर ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक होने से पूर्व सैनिकों को इससे असुविधा होती है। इसके चलते सेना ने और अधिक ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक खोलने का निर्णय लिया है। सेना ने इसका प्रस्ताव केंद्र को भेजा है।

लेफ्टिनेंट जनरल सुरेंद्र सिंह ने हमीरपुर स्थित ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक और हिमाचल प्रदेश सैनिक कल्याण निदेशालय व आर्मी सीएसडी कैंटीन का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों और मेडिकल स्टाफ से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जाना।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ब्रांडेड नहीं, जेनेरिक दवाइयां दें

मरीजों ने बताया कि उन्हें हमीरपुर में उचित सुविधाएं न मिलने पर चंडीगढ़ और जालंधर जाना पड़ता है। यही नहीं ईसीएचएस से अनुबंधित प्राइवेट अस्पतालों के चिकित्सकों की लिखी दवाइयां आर्मी के अस्पतालों में नहीं मिलती।

इस पर लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक खुलने से उनकी परेशानियां दूरी हो जाएंगी। उन्होंने हमीरपुर ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक में बुधवार से एक अतिरिक्त चिकित्सक का पद भरने को मंजूरी दी। 

लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक में डॉक्टरों को जेनेरिक दवाइयां देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईसीएचएस के साथ अटैच प्राइवेट अस्पतालों में चिकित्सक अपने फायदे के लिए ब्रांडेड दवाइयां लिखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें