धर्मशाला में शुक्रवार को दोपहर एक बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर10 किलोमीटर गहराई पर था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शुक्रवार को दोपहर एक बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर10 किलोमीटर गहराई पर था। अभी तक भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
भूकंप के कारण दोपहर को लोग सहम गए। बता दें कि इससे पहले 24 फरवरी को चंबा में 2.2 तीव्रता का भूकंप आया था। उस समय भूकंप रात करीब एक बजे आया था। भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था।