फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण को ई-गवर्नेंस पुरस्कार

Tue, 28 Mar 2023 05:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

रेरा को उपभोक्ता अनुकूल वेब पोर्टल विकसित करने के लिए कंप्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया की ओर से विशेष अभिरुचि समूह (एसआईजी) ई-गवर्नेंस पुरस्कार से नवाजा गया है। 
विज्ञापन
रेरा के अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत बाल्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) को उपभोक्ता अनुकूल वेब पोर्टल विकसित करने के लिए कंप्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया की ओर से विशेष अभिरुचि समूह (एसआईजी) ई-गवर्नेंस पुरस्कार से नवाजा गया है। रेरा के अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने नई दिल्ली में यह पुरस्कार प्राप्त किया। श्रीकांत बाल्दी ने बताया कि इस उपभोक्ता अनुकूल वेब पोर्टल का डिजाइन और विकास राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) हिमाचल प्रदेश की ओर से ओमिडयार नेटवर्क और प्रैक्सिल ग्लोबल एलायंस के सक्रिय मार्गदर्शन एवं सहयोग से किया गया है।

विज्ञापन


रेरा का प्राथमिक उद्देश्य पारदर्शिता लाते हुए रियल एस्टेट परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूरा करना और रियल एस्टेट खरीदारों में विश्वास बनाए रखना है। यह एक सरल, पारदर्शी और उपभोक्ता केंद्रित वेब पोर्टल है, जो सभी हितधारकों, आम लोगों यानी घर खरीदारों अथवा आवंटियों, प्रमोटर्ज और एजेंटों की मदद करने के लिए विकसित किया गया है। इस वेब पोर्टल में चार मॉड्यूल शामिल हैं। इनमें रियल एस्टेट परियोजनाओं एवं रियल एस्टेट एजेंट का ऑनलाइन पंजीकरण, त्रैमासिक एवं वार्षिक प्रगति रिपोर्ट को ऑनलाइन भरना, पीड़ित व्यक्तियों की ओर से शिकायत दर्ज करना और पंजीकरण से पहले एवं पश्चात की सुविधा शामिल है।

बाल्दी ने कहा कि रेरा की वेबसाइट @https://hprera.nic.in/ के माध्यम से रियल एस्टेट परियोजनाओं के स्थल एवं इसके निर्माण की स्थिति, प्लॉट, अपार्टमेंट एवं वाणिज्यिक इकाइयों की उपलब्धता इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सभी प्रमोटर्ज को पंजीकरण के लिए मामले ऑनलाइन अपलोड करने के लिए चौबीस घंटे सुविधा उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें