फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडब्ल्यू नेगी ने आरटीआई में मांगी जूता कांड केस से जुड़ी स्टेटस रिपोर्ट

Mon, 21 Sep 2020 10:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
डीडब्ल्यू नेगी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

बहुचर्चित गुड़िया कांड में फंसे एचपीएस अधिकारी डीडब्ल्यू नेगी ने 2013 में एसपी विजिलेंस (एसआईयू) रहते की एक तफ्तीश से संबंधित पत्र आरटीआई के तहत मांगा है। यह पत्र नेगी ने तत्कालीन एडीजी विजिलेंस को पुलिस महकमे के बहुचर्चित जूता कांड में हुई एफआईआर से संबंधित था। पत्र में नेगी ने एडीजी विजिलेंस को इस एफआईआर की स्टेटस रिपोर्ट पेश की थी।

विज्ञापन


रिपोर्ट में तत्कालीन डीजीपी, तत्कालीन एडीजी मुख्यालय और तत्कालीन डीआईजी एडमिन के खिलाफ नेगी ने खरीद कमेटी में बदलाव करने, रिजेक्ट हो चुके दो फर्मों के टेंडर पर पुनर्विचार करने, अधूरी खरीद कमेटी और अक्षम फर्म को समानांतर रेट कांट्रेक्ट देने पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की थी। पत्र में विस्तार से बताया गया था कि कैसे और किस तरह एक फर्म को फायदा पहुंचाने के लिए बिना डीजीपी की अनुमति के दूसरी खरीद कमेटी बना दी गई, जिसमें पर्याप्त सदस्य भी नहीं थे।

नेगी की मांगी सूचना को ब्यूरो ने उपलब्ध करा दिया है, लेकिन खुद हत्या से जुड़े केस में फंसे नेगी ने अपनी सात साल पुरानी तफ्तीश की प्रति क्याें मांगी है, यह विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, विजिलेंस ब्यूरो ने इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट बनाकर कोर्ट में जमा की थी, लेकिन कोर्ट ने मामले में और जांच करने की बात कहते हुए क्लोजर रिपोर्ट लौटा दी थी। इसके बाद ब्यूरो इस मामले की आगे तफ्तीश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें