फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आयोग ने बढ़ाई ऑनलाइन आवेदन की तिथि, अभ्यर्थियों को राहत

Fri, 01 Nov 2024 03:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में 1088 विशेष पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख 12 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 1088 विशेष पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख 12 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है। राज्य लोकसेवा आयोग की वेबसाइट ठप होने के चलते आखिरी तारीख 31 अक्तूबर तक कई युवा आवेदन नहीं कर सके थे। अमर उजाला ने 31 अक्तूबर के अंक में शीर्षक कांस्टेबल भर्ती : पांच दिन से साइट ठप, आज आवेदन करने का आखिरी दिन से खबर प्रकाशित कर मामला उठाया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने शुक्रवार को बैठक कर ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख को बढ़ाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  Himachal Weather: अक्तूबर में 123 सालों के दाैरान तीसरी सबसे कम बारिश दर्ज, ताबो का न्यूनतम पारा माइनस में

 आयोग के अनुसार कई अभ्यर्थी कुछ तकनीकी खामी के कारण आवेदन नहीं कर सके। इसे देखते हुए अभ्यर्थियों के अनुरोध पर पुलिस कांस्टेबल (पुरुष और महिला) के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थी अब 12 नवंबर (11:59) मध्यरात्रि तक  परीक्षा शुल्क के साथ ऑनलाइन भर्ती आवेदन जमा सकेंगे। इसके बाद लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा। किसी भी प्रश्न के लिए अभ्यर्थी टेलीफोन नंबर 0177-2629738, 2624313 और टोल फ्री नंबर 1800-180-8004 पर संपर्क कर सकते हैं।  प्रदेश लोक सेवा आयोग के संयुक्त सचिव योग राज शर्मा की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन

विशेष कांस्टेबल पदनाम के तहत भर्ती होंगे
पुलिस विभाग में 708 पुरुष और 380 महिलाएं विशेष कांस्टेबल पदनाम के तहत भर्ती होंगे। चयनित विशेष पुलिस कांस्टेबलों को नशे की रोकथाम के लिए भर्ती किया जा रहा है। भर्ती परीक्षा पास करने वालों का डोप टेस्ट भी होगा। 18 से 25 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी भर्ती के लिए पात्र होंगे। बारहवीं कक्षा पास होना न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। चयनित विशेष पुलिस कांस्टेबलों को लेबल तीन में 20200-64000 रुपये के पे बैंड के तहत वेतन मिलेगा।

किस श्रेणी के लिए कितने पद आरक्षित
पुरुष कांस्टेबल : अनारक्षित 208, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के लिए 19, होमगार्ड 54, अनुसूचित जाति 101, एससी स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन 16, एससी बीपीएल के लिए 24, एससी होमगार्ड 27, अनुसूचित जनजाति 20, एसटी बीपीएल 8, एसटी होमगार्ड 4, एसटी पूर्व एक्स सर्विसमैन के परिजनों 1, ओबीसी 81, ओबीसी स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन 14 ,ओबीसी बीपीएल 25, ओबीसी होमगार्ड 22, ईडब्ल्यूएस 68 और ईडब्ल्यूएस होमगार्ड के लिए 13 पद आरक्षित किए गए हैं।

 

महिला कांस्टेबल :
अनारक्षित 104, अनारक्षित स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन 9, अनारक्षित भूतपूर्व सैनिकों के परिजनों 31, अनारक्षित होमगार्ड 24, अनुसूचित जाति 46, एससी स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों 5, अनुसूचित जाति बीपीएल 10, एससी भूतपूर्व सैनिक के परिजनों 11, अनुसूचित जनजाति 13, अनुसूचित जनजाति बीपीएल 3, एससी वर्ग के एक्स सर्विसमैन के परिजन 4, अन्य पिछड़ा वर्ग 38, अन्य पिछड़ा वर्ग स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों 5, ओबीसी बीपीएल 11, ओबीसी पूर्व सैनिकों के परिजन 7, ओबीसी होमगार्ड 11, ईडब्ल्यूएस 32 और ईडब्ल्यूएस होमगार्ड श्रेणी से तीन पद भरे जाएंगे।
 

चयन प्रक्रिया
शारीरिक परीक्षण : शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण से युक्त शारीरिक परीक्षण हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा निर्धारित और संचालित किया जाएगा, जो आयोग को ऊंचाई के लिए दिए गए अंकों के साथ योग्य उम्मीदवारों की सूची प्रदान करेगा। शारीरिक परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली दो घंटे की अवधि की ऑफलाइन बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा में अनंतिम रूप से प्रवेश दिया जाएगा, जिसमें 90 अंक होंगे तथा नकारात्मक अंकन होगा।
विज्ञापन

दस्तावेज सत्यापन व आवेदन शुल्क
शारीरिक परीक्षण और लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को पुलिस विभाग द्वारा किए जाने वाले दस्तावेज सत्यापन के लिए आयोग के कार्य नियमों के अनुसार विचार के क्षेत्र के अनुसार शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, वे दस्तावेज सत्यापन के दौरान उम्मीदवारों को एनसीसी प्रमाण पत्र के अंक भी प्रदान करेंगे। सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी / एसटी / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें