फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले के चलते राज्यपाल ने टाला एक और कार्यक्रम

Mon, 04 Mar 2019 08:41 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति की ओर से पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले पुलिस, होमगार्ड व अग्निशमन अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए छह मार्च को प्रस्तावित कार्यक्रम को राजभवन ने स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन


राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार पुलवामा हमले में जवानों की शहादत के चलते राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने इसे टाल दिया है। प्रवक्ता का कहना है कि फिलहाल राजभवन में किसी तरह का कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।

जिसके बाद अब पुलिस पदक घोषित होने के बाद से पदक पाने का इंतजार कर रहे पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। बता दें, पहले राज्यपाल 6 मार्च को राजभवन में पिछले साल 15 अगस्त व इस साल 26 जनवरी को घोषित हुए राष्ट्रपति पुलिस पदक व पुलिस पदक पाने वाले
विज्ञापन


कर्मचारियों अधिकारियों को पुरस्कार देने वाले थे। 5 मार्च को इस संबंध में रिहर्सल कार्यक्रम भी प्रस्तावित था लेकिन अब यह कार्यक्रम आगे की तिथियां तय होने तक स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले राज्यपाल ने हमले के बाद विधायकों के लिए राजभवन में आयोजित होने वाले रात्रि भोज को भी स्थगित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें