फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू जिले में सप्लाई कम होने से एक रुपये घटे प्रति ईंट के दाम

Fri, 17 Feb 2023 10:40 AM IST
Krishan Singh बलदेव राज, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

बिलासपुर में ट्रक ऑपरेटरों की गाड़ियां सड़कों पर खड़ी रहने का असर कुल्लू जिले पर भी पड़ा है। गाड़ियां ईंट भट्ठों पर नहीं जा रही हैं। भट्ठों से बाहर के लिए सप्लाई कम होने के बाद मालिकों ने ईंट के दाम घटा दिए हैं।
विज्ञापन
ईंट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमेंट प्लांट बंद होने से बिलासपुर में ट्रक ऑपरेटरों की गाड़ियां सड़कों पर खड़ी रहने का असर कुल्लू जिले पर भी पड़ा है। गाड़ियां ईंट भट्ठों पर नहीं जा रही हैं। भट्ठों से बाहर के लिए सप्लाई कम होने के बाद मालिकों ने ईंट के दाम घटा दिए हैं। कुल्लू में ईंटों के थोक व्यापारी भी अब कम रेट पर ही ईंटें बेच रहे हैं। दाम एक रुपये प्रति ईंट कम हुए हैं। 

विज्ञापन


पहले 11 रुपये तक मिलने वाली एमबीएम, एसजेएस, एकेएम, ए प्लस एस की ईंट अब 10 रुपये में मिल रही है। जबकि, नौ रुपये में मिलने वाली बीबी, एसएस की ईंट आठ रुपये में मिल रही है। ईंटों के थोक व्यापारियों की मानें तो उन्हें ईंट सस्ती बेचने से किसी तरह का नुकसान नहीं हो रहा है। ईंटों के भट्ठे वालों ने ही दाम घटा दिए हैं। व्यापारियों की मानें तो पहले एक भट्ठे से प्रतिदिन पांच गाड़ियां सप्लाई की उठती थी, जो अब कम हो गई हैं। 

ईंटों के दाम कम होने से लोगों को  फायदा मिलेगा। कुल्लू में रामशिला, भुंतर आदि जगहों पर ईंटों के थोक व्यापारी हैं। जहां से लोग ईंट खरीदकर ले जाते हैं। कुल्लू में ईंटों के थोक व्यापारी शिव सोहल ने कहा कि ट्रकों की आवाजाही कम होने से ईंटों के दामों पर असर पड़ा है। थोक व्यापारी कम रेट में ही ईंट बेच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें