फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी की ऐसी करतूत, शादी समारोह में धुनाई

Mon, 01 Dec 2014 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर(मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी जिला के जंजैहली क्षेत्र में रविवार रात शादी में गई एक महिला के साथ शराब के नशे में धुत्त होकर अश्लील हरकत करते हुए हाथापाई कर दी।
विज्ञापन


जिससे महिला के नाक की तिली तोड़ दी। महिला के साथ कथित छेड़छाड़ और हाथापाई से ग्रामीणों ने शराबी की धुनाई कर दी।

पीड़ित महिला ने गोहर थाना में छेड़छाड़ के आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत एफआईआर दर्ज करवा दी। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात जंजैहली क्षेत्र में एक महिला अपने गांव के लोगों के साथ एक शादी में शरीक होने निकली।
विज्ञापन


शादी में शराब के नशे में धुत्त होकर उसी के गांव के एक व्यक्ति ने अश्लील हरकतें करते समय हाथापाई कर दी। घटना का पता चलते ही शादी समारोह से मौजूद लोगों ने शराबी की धुनाई कर दी।
विज्ञापन


सोमवार को पीड़ित महिला और उसके परिजनों ने पुलिस थाना पहुंचकर महिला से छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर दिया।

एसपी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर दिया है तथा छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी जल्द सलाखों में होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें