फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: कैबिनेट बैठक में झूमते हुए पहुंचे एक आईएएस अफसर, दिनभर रही चर्चा

Tue, 09 Nov 2021 12:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

एक आईएएस अधिकारी मंत्रिमंडल की बैठक में झूमते हुए पहुंचे। इनकी हालत देखते हुए इस बैठक में इनसे पहले ही एजेंडा पूछ लिया गया। उसके बाद ये चले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की सोमवार को हुई बैठक में झूमते हुए पहुंचे एक आईएएस अधिकारी की दिनभर चर्चा रही। ऐसा लग रहा था कि यह अफसर नशे की हालत में हैं। मंत्री और अन्य अधिकारी भी इनको ऐसी हालत में देखकर दंग रह गए। पहले भी एक बार इनके बारे में नशे की हालत में हंगामा करने की चर्चा रह चुकी है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार यह अधिकारी इस बैठक में झूमते हुए पहुंचे। इनकी हालत देखते हुए इस बैठक में इनसे पहले ही एजेंडा पूछ लिया गया। उसके बाद ये चले गए। इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा होती रही। हालांकि, वरिष्ठ अधिकारी इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से कतराते रहे।  वहीं, इन्हें कैबिनेट की बैठक में झूमना महंगा पड़ गया।

 

कैबिनेट की बैठक के बाद अधिकारी से वह महकमा वापस ले लिया गया, जिसका एजेंडा लेकर यह बैठक में गए थे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दो दिन पहले ही लापरवाह अफसरों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। इस कार्रवाई को भी सीएम जयराम ठाकुर की इसी चेतावनी से जोड़कर देखा जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें