फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drug Trafficking: ऊना में दो गैंगस्टरों के आवास सहित चार स्थानों पर पुलिस के छापे, आरोपी ढिल्लू गिरफ्तार

Wed, 29 Jan 2025 09:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

हरोली पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के सलोह गांव स्थित एक घर पर दबिश दी। जहां छापेमारी के दौरान 367 ग्राम अफीम तथा दो लाख रुपये ड्रग मनी बरामद हुई। 
विज्ञापन
पुलिस की दबिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने जिले में दो गैंगस्टरों के आवास समेत चार स्थानों पर बुधवार को छापे मारे हैं। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बुधवार शाम को पत्रकार वार्ता में कहा कि फिरौती, खनन, नशा तस्करी करने वाले अपराधियों की आपस में कड़ियों जुड़ी हो सकती हैं। बीते मंगलवार को पुलिस की एसआईटी ने फिरौती की गतिविधियों में शामिल अपराधी राकेश कौशल को पंजाब के रोपड़ से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


इस तीन फरवरी तक पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। पूछताछ में एसआईटी को कुछ संदिग्धों के बारे में आरोपी से जानकारी मिली है। इसे लेकर संबंधित थानों को सूचना दी गई। जिला पुलिस की ओर से बुधवार को थाना हरोली, थाना सदर, थाना टाहलीवाल तथा थाना गगरेट में अलग-अलग चार ठिकानों पर छापे मारे हैं। पुलिस थाना हरोली की टीम ने थाना प्रभारी सुनील के नेतृत्व में सलोह में स्थित हरप्रीत सिंह ढिल्लू नामक व्यक्ति के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान हरप्रीत सिंह के घर से 367 ग्राम अफीम और दो लाख रुपये ड्रग मनी बरामद हुई है। पुलिस ने नशे की खेप व नकदी जब्त करने के बाद अभियोग दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे पुलिस ने अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। हरप्रीत सिंह उर्फ ढिल्लू पर पहले भी माइनिंग के केस दर्ज हैं। उसका अवैध खनन को लेकर नाम चर्चा में रहता है।

विज्ञापन

इस स्थानों पर भी मारे छापे
जिला पुलिस ने हरप्रीत सिंह ढिल्लू के अलावा गैंगस्टर राजीव कौशल के घर देहलां, गैंगस्टर मनी के बाथू स्थित घर और गगरेट क्षेत्र में भी छापे मारे। एसपी ने बताया कि राजीव कौशल पर साल 2013 से लेकर अब तक हिमाचल प्रदेश और पंजाब में हत्या और लूट के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी मनी भी कई आपराधिक मामलों में गैंगस्टर राजीव कौशल का साथी रहा है। वर्तमान में वह हिमाचल की कंडाघाट जेल में कैद है। वहीं, बीते वर्ष अक्तूबर माह में गगरेट इलाके में हुई मारपीट मामले के आरोपियों के घर भी पुलिस ने छापे मारे। हालांकि, सलोह के अलावा अन्य तीनों स्थानों पर पुलिस के हाथ कुछ विशेष नहीं लगा।

राजीव कौशल के लॉरेंस विश्नोई के साथ लिंक जांच का विषय
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए राजीव कौशल के गैगस्टर लॉरेंस विश्नोई के साथ संबंध हैं या नहीं, इसकी जांच पुलिस कर रही है। आरोपी के हर छोटे से बड़े लिंक के बारे में कड़ियां खंगाली जाएंगी। बुधवार को सलोह से पकड़े आरोपी ढिल्लू के लिंक अवैध खनन से जुड़े हैं। हालांकि, फिरौती मामलों में उसका हाथ है या नहीं, यह जांच का विषय है।

फिरौती मामलों में नहीं आई कोई शिकायत
राकेश सिंह ने कहा कि फिरौती मामले में उनके पास किसी की शिकायत नहीं आई। हालांकि, इससे जुड़ी सूचनाएं मिलने के बाद पुलिस खुद शिकायतकर्ता बनी। अगर किसी को इस प्रकार की धमकियां आती हैं तो गुप्त आधार पर सूचना दे सकता है। जालंधर में पकड़े होशियारपुर निवासी शूटर मनी से पूछताछ में कुछ नाम सामने आए हैं, जो पंजाब में भी वांटेड हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें