फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasauli Cantonment: कसौली छावनी से सिविल क्षेत्र को बाहर करने के लिए ड्रोन सर्वे शुरू

Thu, 08 Sep 2022 12:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर(सोलन)

सार

कसौली छावनी से सिविल क्षेत्र बाहर करने के लिए ड्रोन से सर्वे किया जा रहा है। ड्रोन की सहायता से भूमि के आकार का पता लग सकेगा। 
विज्ञापन
छावनी परिषद कसौली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के कसौली छावनी से सिविल क्षेत्र को बाहर करने के लिए ड्रोन से सर्वे शुरू कर दिया गया है। इसमें करीब 100 मीटर की ऊंचाई से सर्वे किया जा रहा है। छावनी क्षेत्र में हर भवन, सड़क और खाली जमीन का जायजा लिया जा रहा है। इडाल ड्रोन सर्विस कंपनी और छावनी अधिकारी सर्वे रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं, जो रक्षा मंत्रालय को भेजी जाएगी। कसौली के बाद प्रदेश की अन्य सभी छह छावनियों में भी सर्वे शुरू होगा। 

विज्ञापन


गौर हो कि रक्षा मंत्रालय ने छावनियों से सिविल क्षेत्र को बाहर करने की योजना बनाई है। इसे लेकर पहले सर्वे होगा। फिर उसी के आधार पर सिविल क्षेत्र को बाहर किया जाएगा। छावनी क्षेत्र में रहने वाले लोग भी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं। रक्षा मंत्रालय के तहत रक्षा संपदा विभाग की ओर से यह सर्वे अब चरणबद्ध देश की सभी 62 छावनियों में किया जाएगा। कसौली के बाद प्रदेश की डगशाई, सुबाथू, जतोग, बकलोह, डलहौजी और योल छावनी में भी सर्वे होगा। इडाल कंपनी ही सभी छावनियों में सर्वे का कार्य पूरा करेगी। 

 कसौली छावनी से सिविल क्षेत्र बाहर करने के लिए ड्रोन से सर्वे किया जा रहा है। ड्रोन की सहायता से भूमि के आकार का पता लग सकेगा। ड्रोन से सर्वे का काम खत्म होने के बाद इसकी रिपोर्ट रक्षा मंत्रालय को सौंपी जाएगी।- सतीश कुमार, कनिष्ठ अभियंता, कसौली छावनी 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें