फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: फलाण पंचायत में हुआ ड्रोन से स्प्रे करने का ट्रायल, बागवान खुश

Mon, 04 Dec 2023 05:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

प्रदेश के कुल्लू जिले में भी बागवान ड्रोन से बगीचों व खेतों में दवाइयों का छिड़काव कर सकेंगे। इसके लिए लगघाटी की फलाण पंचायत में ड्रोन स्प्रे का ट्रायल हुआ। 
विज्ञापन
कुल्लू में ड्रोन से स्प्रे करने का हुआ ट्रायल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भी बागवान ड्रोन से बगीचों व खेतों में दवाइयों का छिड़काव कर सकेंगे। इसके लिए लगघाटी की फलाण पंचायत में ड्रोन स्प्रे का ट्रायल हुआ। ड्रोन से स्प्रे का यहां पर ट्रायल सफल रहा है। दस लीटर की दवाई की क्षमता वाले इस ड्रोन ने नर्सरी में सफलतापूर्वक दवाई का छिड़काव किया। 10 लीटर दवाई को इस ड्रोन ने कुछ मिनटों में समाप्त कर दिया। खास बात यह रही कि दस लीटर दवाई का छिड़काव करने में जो मेहनत लगती थी, वो इसमें बिल्कुल भी नहीं लगी।

विज्ञापन


आधुनिक तकनीक को देखकर फलाण पंचायत के किसान व बागवान खुश नजर आए। एक निजी कंपनी का यहां पर ड्रोन लाया गया था। गौर रहे कि ट्रायल सफल होने के बाद अब डोन स्प्रे की दिशा में जल्द ही बदलाव देखने को मिल सकता है। ड्रोन से स्प्रे में समय की बचत होगी और ढलानदार खेत और बगीचों में दवाइयों का छिड़काव करना आसान हो जाएगा। हालांकि इसके लिए लोगों को सरकार की ओर से प्रोत्साहित की जा रही तकनीक को अपनाना होगा।

ग्रामीण वार्ड पंच उतम सिंह, हीरा लाल, सीता देवी ने कहा कि पंचायत के किसानों व बागबानों ने अपनी ड्रोन से स्प्रे करने की तकनीक को अपनी आंखों से देखा। यह उनके लिए किसी खास अनुभव से कम नहीं था। उन्होंने कहा कि इस तकनीक का फायदा उठाकर किसान व बागवान अपने समय व धन को बचा सकते हैं।
विज्ञापन


क्या कहते हैं पंचायत प्रधान
ग्राम पंचायत फलाण प्रधान रेशमा देवी ने कहा कि कृषि व बागवानी के क्षेत्र में अब काफी बदलाव हो चुका है। कृषि विशेषज्ञों के नए-नए प्रयोग और खोज के चलते किसानों को अच्छी आय भी मिल रही है। ड्रोन तकनीक किसानों व बागवानों के लिए फायदेमंद साबित होगी। घाटी के किसान व बागवान इस दिशा में प्रेरित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें