फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 330 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करना होगा आवेदन, 22000 रुपये तक मिलेगा वेतन

Mon, 04 Dec 2023 05:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी आकाश राणा धर्मशाला ने बताया कि इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से महिला व पुरुष श्रेणी के 330 पद सुरक्षा गार्ड और सुरक्षा सुपरवाइजर के भरे जाने हैं। 
विज्ञापन
रोजगार का मौका(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के पास सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर बनने का मौका है। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी आकाश राणा धर्मशाला ने बताया कि इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से महिला व पुरुष श्रेणी के 330 पद सुरक्षा गार्ड और सुरक्षा सुपरवाइजर के भरे जाने हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ 7 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय जवाली, 8 दिसंबर उप रोजगार कार्यालय देहरा व 11 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय ज्वालामुखी में सुबह 11:00 बजे साक्षात्कार के लिए आ सकते हैं। इसके लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य
रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदकों को साक्षात्कार में भाग लेने से पूर्व ईईएमआईएस डॉट एचपी डॉट एनआईसी डॉट आईएन(eemis.hp.nic.in) पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए उक्त वेबसाइट पर अपनी ई-मेल से लॉगइन करने के बाद अपने डैशबोर्ड में दिख रही इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है।

यह रहेगी योग्यता
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने बताया कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास या उससे अधिक और आयु सीमा 20 से 36 वर्ष रखी गई है। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा 12,000 से 22, 000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें