वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पीएम नरेंद्र मोदी के अध्यक्षता में वाराणसी में हुई मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में आयुष्मान भारत योजना के बारे में बात करते हुए कहा कि लाभार्थी परिवार का प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज होगा। हिमाचल प्रदेश में 4.78 लाख लोग पंजीकृत हैं। इनमें से 4.25 लाख को गोल्डन कार्ड जारी किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में केंद्र सरकार ने आवास प्लस के अंतर्गत 3514 का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत पायलट फेज के तहत 2021 में हमीरपुर का चयन हुआ है। ड्रोन उड़ान कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया है। यह विशेष है कि पीएम मोदी ने हिमाचल सरकार को पहले ही ड्रोन तकनीक पर काम करने के निर्देश दिए थे। सीएम जयराम ठाकुर ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य प्राकृतिक खेती की श्रेष्ठ पद्धति को बढ़ावा देने के लिए दृढ़ प्रयास कर रहा है और किसानों को इस पद्धति को अपनाने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।
प्रदेश में वर्ष 2018 में सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती खुशहाल योजना शुरू की गई। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के लिए 153643 किसानों को प्रशिक्षित किया गया है और वर्तमान में 9192 हेक्टेयर भूमि पर इस पद्धति से खेती की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों की आय में 63.6 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। फसल विविधीकरण को बढ़ावा मिला है। किसान कम से कम नौ फसलें एक साथ उगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शून्य बजट प्राकृतिक खेती करने से उत्पादन और किसानों की आय में भी में वृद्धि हुई है। कॉन्क्लेव में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया।