एचआरटीसी शिमला मंडल के मंडलीय प्रबंधक पवन कुमार शर्मा ने बताया कि शिमला मंडल के अधीन क्षेत्रीय कार्यालयों में जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और जो पात्रता पूरी करते हैं उन्हें डाक के माध्यम से बुलावा पत्र (कॉल लेटर) भेजे हैं।
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की ओर से चालक (अनुबंध) पद की भर्ती (शिमला मंडल) के प्रारंभिक ड्राइविंग टेस्ट 17 अप्रैल से 25 मई के बीच होंगे। एचआरटीसी की तारादेवी कार्यशाला में सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। एचआरटीसी शिमला मंडल के मंडलीय प्रबंधक पवन कुमार शर्मा ने बताया कि शिमला मंडल के अधीन क्षेत्रीय कार्यालयों में जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और जो पात्रता पूरी करते हैं उन्हें डाक के माध्यम से बुलावा पत्र (कॉल लेटर) भेजे हैं। अभ्यर्थियों के ड्राइविंग टेस्ट निर्धारित तारीख पर ही लिए जाएंगे। इसमें अगर किसी अभ्यर्थी को कॉल लेटर प्राप्त नहीं हुआ है तो वह 0177-2812328 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
ड्राइविंट टेस्ट की तारीख और रोल नंबर
17 अप्रैल को 10001 से 10100, 18 अप्रैल 10101 से 10200, 19 अप्रैल 10201 से 10300, 20 अप्रैल 10301 से 10400, 21 अप्रैल 10401 से 10500, 24 अप्रैल 10501 से 10600, 25 अप्रैल 10601 से 10700, 26 अप्रैल 10701 से 10800, 27 अप्रैल 10801 से 10900, 28 अप्रैल 10901 से 11000, 29 अप्रैल 11001 से 11100, 01 मई 11101 से 11200, 02 मई 11201 से 11300, 03 मई 11301 से 11400, 04 मई 11401 से 11500, 06 मई 11501 से 11600, 08 मई 11601 से 11700, 09 मई 11701 से 11800, 10 मई 11801 से 11900, 11 मई 11901 से 12000, 12 मई 12001 से 12100, 15 मई 12101 से 12200, 16 मई 12201 से 12300, 17 मई 12301 से 12400, 18 मई 12401 से 12500, 19 मई 12501 से 12600, 20 मई 12601 से 12700, 23 मई 12701 से 12800, 24 मई 12801 से 12900, 25 मई 12901 से 12968 रोलनंबर के टेस्ट होंगे।