फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: विश्व के टॉप वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हुए एसपीयू के डॉ. लखवीर

Wed, 12 Oct 2022 07:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

नालागढ़ के खिल्लियां गांव से संबंध रखने वाले डॉ. लखवीर सिंह के शोध कार्य कई बड़े प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय साइंटिफिक जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं।
विज्ञापन
एसपीयू के डॉ. लखवीर सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के केमिस्ट्री विभाग के चेयरमैन डा. लखवीर सिंह (एसोसिएट प्रोफेसर) स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय टॉप दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की लिस्ट में शुमार हुए हैं। नालागढ़ के खिल्लियां गांव से संबंध रखने वाले डॉ. लखवीर सिंह के शोध कार्य कई बड़े प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय साइंटिफिक जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उनकी अब तक 100 से अधिक रिसर्च आर्टिकल्स, 23 बुक्स और तीन पेटेंट्स प्रकाशित हो चुके हैं। वह स्प्राइंजर के इंटरनेशनल जर्नल वायोमास कन्वरसेशन एंड वायोरिफाइनरी (इंपेक्ट फैक्टर 5) के एडिटोरियल बोर्ड मेंबर भी हैं। उनकी अब तक 4,000 साइटेशन, 36 एच इंडेक्स और 70 आई 10 इंडेक्स हैं। वह अब तक 5 स्टूडेंट्स को पीएचडी करवा चुके हैं। उनका मुख्य रिसर्च कार्य अल्टरनेटिव, एनर्जी प्रोडक्श, वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट और नैनोटेक्नोलॉजी पर है।

विज्ञापन


उन्होंने हाइड्रोजन प्रोडक्शन के लिए बायोरेक्टर मशीन डिजाइन और डेवल्प की है, जिसकी कैपेसिटी 100 लीटर तक है। इससे भविष्य में फॉसिल फ्यूअल्स पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। डॉ. लखवीर ने बताया कि यह रिसर्च से भारत सरकार के नेशनल हाइड्रोजन मिशन की तरफ एक कदम है। इस से पहले वह अमेरिका और मलेशिया में टॉप वैज्ञानिकों के साथ काम कर चुके हैं। वर्तमान में वह एनर्जी की प्रोब्लम सॉल्व करने के लिए अमेरिका, कोरिया, पुर्तगाल और मलेशिया जैसे देशों में साइंटिस्ट्स के साथ काम कर रहे हैं। कुलपति सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी आचार्य देवदत्त शर्मा एवं प्रति कुलपति आचार्य अनुपमा सिंह ने डॉ. लखबीर सिंह को बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें