वे पहले भी 2014-15 तक स्कूल शिक्षा बोर्ड में बतौर सचिव सेवाएं दे चुके हैं। डॉ. गज्जू ने कहा कि बोर्ड के कार्यों में नए आयाम स्थापित करने के लिए वे भरसक प्रयास करेंगे। परीक्षा और शिक्षा प्रणाली में गुणात्मक सुधार के लिए प्रयास करेंगे।
वहीं हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर अब भी पुराना नाम दिख रहा है। वेबसाइट पर अश्वनी राज शाह को शिक्षा बोर्ड के सचिव के तौर पर दिखाया जा रहा है जबकि डॉ. हरीश गज्जू नए सचिव का कार्यभार संभाल चुके हैं।