प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित बनाएगी कि राज्य में महिलाओं को सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। यह भी सुनिश्चित बनाया जाएगा कि महिलाओं के स्वास्थ्य एवं आजीविका में आशातीत सुधार हो।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत यह आवश्यक है कि राज्य को महिलाओं से संबंधित योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं कार्यान्वयन के लिए अधिक धनराशि उपलब्ध हो।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि हिमाचल को महिला एवं बाल विकास कल्याण के लिए अधिक धनराशि आवंटित की जाए। केंद्रीय मंत्री ने डॉ. सैजल को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल को विभिन्न विभागीय योजनाओं के सफल कार्यान्वयन के लिए समुचित धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी।