फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसीसी बैंक कर्मियों को मिलेगा डबल गिफ्ट

Tue, 14 Oct 2014 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
केसीसी बैंक के चेयरमैन जगदीश सिपाहिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस बार कर्मचारियों को बोनस के साथ 1100 रुपये का गिफ्ट दिया जाएगा। सिपहिया ने कहा कि भले ही इससे बैंक पर पांच करोड़ का बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन


लेकिन कर्मचारियों और अधिकारियों ने उम्मीद से बेहतर काम किया है। कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए नए सिरे से प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। इस प्रस्ताव में पेंशन के लिए चार फीसदी शेयर कर्मचारी से लिया जाएगा।

सरकार से मंजूरी मिली तो 5 से 15 हजार रुपये पेंशन मिल सकेगी। बैंक अगले साल धर्मशाला में महिलाओं के लिए शाखा खोलेगा। प्रयोग सफल रहा तो अन्य जिला मुख्यालयों में भी ऐसी शाखाएं खोली जाएंगी।
विज्ञापन


सिपहिया ने कहा कि बैंक ने 14 नई शाखाएं खोली हैं और कोर बैंकिंग सेवाएं शुरू करने के लिए 47 करोड़ की लागत से डाटा सेंटर खोला है। इसी हफ्ते से एटीएम में अन्य बैंकों के एटीएम कार्ड भी मान्य होंगे। वर्तमान में केसीसी बैंक के 45 एटीएम हैं। दो माह के भीतर इनकी संख्या 100 कर दी जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें