फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 फरवरी को डाक्टरों की मास लीव

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। डॉक्टरों के मूल वेतन और एनपीए की अधिकतम सीमा पंजाब की तर्ज पर तथा अन्य मांगों को लेकर प्रदेशभर के डॉक्टर 17 फरवरी को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। जिला शिमला मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दीपक कैंथला ने बताया कि 16 फरवरी तक सरकार की ओर से डॉक्टरों की मांगों का हल न निकाल पाने के बाद यह फैसला लिया जाएगा। इसमें 17 फरवरी को सभी डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
विज्ञापन

जिला समेत पूरे प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सक 2 घंटे की हड़ताल पर हैं। इससे मरीज रोज परेशानी झेल रहे हैं। वहीं सरकार ने भी अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। हालांकि डॉक्टरों की संयुक्त समन्वय समिति के सदस्य हड़ताल पर अडिग हैं। चूंकि अभी तक सरकार ने डॉक्टरों की मांगों को पूरा करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, तो ऐसे में सरकार को दिए गए अल्टीमेट का समय पूरान होने के बाद अगला कदम उठाया जाएगा।
चलती रहेंगी आपात सेवाएं
डॉक्टरों का कहना है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं तो डॉक्टर सामूहिक छुट्टी पर रहेंगे। इसके बावजूद अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें