फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: जारी रहेगी डाक्टरों की हड़ताल, एसोसिएशन ने 21 फरवरी को फिर बुलाई बैठक

Fri, 18 Feb 2022 08:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश के मेडिकल कॉलेज, जोनल और सिविल अस्पतालों में 2 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक जारी रहेगी। प्रदेश के चिकित्सक अपनी पेन डाउन हड़ताल साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे तक जारी रखेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तबीयत खराब होने पर दिल्ली जाने से शुक्रवार को होने वाली मेडिकल ऑफिसर (डाक्टर) की बैठक टल गई है। वहीं, मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने 21 फरवरी तक हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया है। इसी दिन सुबह डॉक्टरों की बैठक होगी। इसमें आगामी निर्णय लिए जाएंगे। डॉक्टर पंजाब की तर्ज पर मूल वेतन पर नॉन प्रैक्टिस अलाउंस (एनपीए) दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को डॉक्टर एसोसिएशन की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के प्रधान डॉ. राजेश सूद ने की। बैठक का संचालन करते हुए समिति के महासचिव डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की अचानक तबीयत खराब हो जाने से यह बैठक नहीं हो पाई है। उन्होंने भगवान से मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। प्रस्ताव पारित किया गया कि जब तक मुख्यमंत्री स्वस्थ होकर दिल्ली से नहीं लौट आते तब तक चिकित्सकों का संघर्ष और तेज नहीं किया जाएगा। प्रदेश के मेडिकल कॉलेज, जोनल और सिविल अस्पतालों में 2 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक जारी रहेगी। प्रदेश के चिकित्सक अपनी पेन डाउन हड़ताल साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे तक जारी रखेंगे।

संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक में टांडा मेडिकल कॉलेज से डॉ. मुकुल भटनागर, डॉ. हर्ष वर्धन, रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन की ओर से डॉ. अंकुर गौतम, नेरचौक मेडिकल कॉलेज से डॉ. विशाल जमवाल, डॉ. अनुपम, चंबा मेडिकल कॉलेज के डॉ. दिलबाग ठाकुर, हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के डा. संजय ठाकुर, डॉ. आशीष व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें