फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी के चिकित्सक फिर जा सकते हैं हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। आईजीएमसी के तीन सौ रेजिडेंट डॉक्टर फिर से हड़ताल पर जा सकते हैं। वीरवार देर शाम हुई रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन की बैठक में फैसला लिया गया कि मांगें पूरी नहीं हुई तो दो दिन के भीतर हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के महासचिव डॉ. अक्षित पूरी ने बताया कि अंतिम फैसला शुक्रवार को लिया जाएगा। हड़ताल को लेकर आईजीएमसी प्राचार्य को भी अवगत करवाया जाएगा। आईजीएमसी प्रबंधन का कहना है कि अगर आरडीए हड़ताल पर जाती है तो वह 2 दिन पहले इसकी सूचना दें ताकि अस्पताल में मरीजों के उपचार को लेकर व्यवस्था बनाई जा सके। आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि समय पर जानकारी मिलने के बाद आगामी निर्णय लिए जाएंगे। इसके अलावा जो डॉक्टर सर्दियों की छुट्टियों पर जाने वाले हैं उसे भी स्थगित किया जाएगा। नीट पीजी की काउंसलिंग को लेकर चल रहे मामले पर फोरडा ने इमरजेंसी सेवाएं बंद करने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के छह मामले
शिमला। जिला शिमला में कोरोना संक्रमण के छह मामले आए हैं। इनमें आईजीएमसी से 2, मशोबरा, राम बाजार, समरहिल और कुमारसैन से एक-एक मामला आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें