फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या के आरोपियों का होगा डीएनए टेस्ट

Wed, 11 Oct 2023 08:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)

सार

 प्रदेश के जोगिंद्रनगर में 50 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में संलिप्त तीन आरोपियों के पुलिस अब डीएनए टेस्ट करवाएगी।
विज्ञापन
महिला की हत्या(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जोगिंद्रनगर में 50 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में संलिप्त तीन आरोपियों के पुलिस अब डीएनए टेस्ट करवाएगी। घटना स्थल से जुटाए साक्ष्यों को पुख्ता करने के लिए फोरेंसिक टीम आरोपियों के डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजेगी। पुलिस की ओर से एकत्रित साक्ष्य और डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट के मिलान खाने पर आरोपियों के खिलाफ और भी सख्त कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोप में गिरफ्तार तीन आरोपियों को जोगिंद्रनगर पुलिस ने बुधवार को सख्त पहरे में न्यायालय में भी पेश किया गया। आरोपियों को न्यायालय ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

विज्ञापन


हालांकि मामले में तीन आरोपियों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का गुनाह कबूल कर लिया है। अब दोनों ही अपराधों के मामलों के कानूनी तौर पर और मजबूत करने के लिए आरोपियों के डीएनए सैंपल लेने का निर्णय लिया है। पुलिस घटना स्थल पर आरोपियों के साथ सीन रि-क्रिएट भी करेगी। मौके वारदात पर पुलिस ने पहले ही एकत्रित साक्ष्यों की वीडियोग्राफी भी की है। उधर, डीएसपी पधर संजीव सूद ने बताया कि घटनास्थल के चश्मदीद से भी पुलिस ने पूछताछ की है। इसके अलावा मंडी-पठानकोट हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के साक्ष्यों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। इस मामले में 20 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें