फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की रात राख हुई लाखों की संपत्ति

Fri, 24 Oct 2014 05:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में खुशियों के त्यौहार दीपावली पर्व पर लोगों द्वारा की गई आतिशबाजी और पटाखों ने कई लोगों की खुशियां गम में तब्दील हो गई। पूरे प्रदेश में दीपावली पर्व पर आग लगने के कुल 31 मामले सामने आए। इसमें किसी का घर जल गया तो किसी का कीमती सामान राख हुआ।
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग के मुताबिक सबसे बड़ी आग कुल्लू जिला के निरमंड में लगी। यहां पर अज्ञात कारणों से एक गांव में तीन मकान जल गए। मामला वीरवार करीब साढ़े आठ बजे का है जब कुल्लू जिला के बागी पुल में  राधा देवी, कुलदीप सिंह और नरोत्तम सिंह के घर में आग लग गई।

इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। इसके बाद रामपुर से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया लेकिन उस समय तक करीब पांच लाख का नुकसान हो चुका था। तीनों को आग लगने से काफी नुकसान पहुंचा है। 22 अक्टूबर सुबह 10 बजे से 24 अक्टूबर सुबह 10 बजे तक प्रदेश में आग लगने के करीब 31 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


इसमें नौ हाउस फायर और 2 मामले फोरेस्ट फायर और 20 मामूली आग लगने के मामले शामिल है। अग्निशमन विभाग की कोशिशों से करीब 5 करोड़ 68 लाख 25 हजार की संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया गया। शिमला शहर में तीन आग लगने के मामले सामने आए। इसमें एक फोरस्ट फायर और दूसरा कच्चीघाटी में टायरों में आग लगने का मामला शामिल है।
विज्ञापन


एक अन्य मामले में पेड़ पर आतिशबाजी से आग लग गई। सब फायर ऑफिसर माल रोड़ शिमला महेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश में 31 आग लगने के मामले सामने आए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें