फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैप्पी दिवाली! हवा में उड़ेंगी एश्वर्या और कैटरीना

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार दिवाली पर धमाके करने के लिए राजधानी में बॉलीवुड के हीरो और हीरोइनों से लेकर रेसलर तक पहुंच चुके हैं। चौंकिए मत, बात हो रही है बाजार में दिवाली के लिए बिक रहे हीरो- हीरोइनों के नाम पटाखों की।
विज्ञापन


बाजार में ऐश्वर्या, कैटरीना, करीना, प्रीति जिंटा, खली और अंडरटेकर के नाम से मिल रहे आतिशबाजी, बम और फुलझड़ियों की काफी मांग है। इस वर्ष लोग सस्ते दामों पर मिलने वाले चाइनीज पटाखों की बजाय ब्रांडेड कंपनियों के पटाखों को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं।

लोग प्रदूषण रहित पटाखों की भी खासी मांग कर रहे हैं। पटाखा कारोबारी हेमंत कुमार ने बताया कि बॉलीवुड, हॉलीवुड के सितारों के नाम वाले पटाखे और फुलझड़ियां बच्चे हाथों हाथ लेते हैं।
विज्ञापन

बच्चों को लुभाए ये पटाखे

अवतार, हैरी पॉटर, किंग कोबरा जैसी एनीमेटिड फिल्मों के नाम के पटाखे भी बच्चों को खासे लुभाते हैं। ऐसे में बच्चों के लिए खरीदारी करने आए बड़े भी अच्छी कंपनी होने के चलते खरीदारी करने से नहीं कतराते।

बाजार में 125 से 300 रुपये के बंडल में 100 फुलझड़ियां, 250 से 9500 रुपये तक का कलरफुल फायर शॉट, 350 से 1000 रुपये तक के अनार, 100 रुपये से 3200 रुपये तक करीना और कैटरीना लड़ियां, 700 से 5500 रुपये तक के प्रदूषण रहित पैराशूट, शॉट और चक्करियां उपलब्ध हैं।

आइस स्केटिंग रिंक में सजा पटाखा बाजार
अगर आप चाहते हैं कि आपका पटाखा फुस्स न हो तो सस्ते मिलने के बावजूद चाइनीज पटाखा न खरीदें। कोक ब्रांड, कोरोनेशन, वैलेवन, आरसन और स्टैंडर्ड जैसी कंपनियों के पटाखे प्रशासन की ओर से चयनित दुकानों से ही खरीदें। शहर के आइस स्केटिंग रिंक में पटाखा बाजार सजाया गया है।
विज्ञापन

अजब पटाखों के गजब नजारे

पंचरंगी अनार: एक अनार पांच रंग में एक साथ जलेगा
मल्टी शॉट: हवा में जाकर फटने वाला यह पटाखा एक के बाद एक 5 से 20 धमाके करता है
पॉल्यूशन फ्री पटाखे : केवल रोशनी होगी, इससे धुआं और आवाज बिल्कुल नहीं होगी
स्टार कोर्स : यह पटाखा आसमान में फटेगा। इसके बाद आसमान से तारों की बारिश होती दिखाई देगी
गोल्डन रश : हवा में फटने के बाद आसमान में सितारे बिखेरता है। खूबसूरती के लिए लोग पसंद करते हैं

पटाखे 20 फीसदी महंगे
थोक विक्रेताओं की मानें तो इस वर्ष पटाखों की कीमतों में 20 फीसदी तक की वृद्धि हुई है। इस कारण बाजार भी गिरा है। पिछले वर्ष से तुलना की जाए तो इस वर्ष 15 फीसदी कम कारोबार हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें