फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5वीं और 8वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के लिए पांचवीं और आठवीं कक्षा के छात्रों को अब न तो कोई आवेदन फार्म भरना पड़ेगा और न ही कोई शुल्क देना पड़ेगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग शिक्षा बोर्ड को स्कूलों में छात्रों की संख्या की लिस्ट देगा। इसके आधार पर बोर्ड अपनी लिस्ट तैयार कर छात्रों को रोलनंबर जारी करेगा। छात्रों को स्कूल में ही रोलनंबर मिलेगा। अब आठवीं की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बोर्ड ही तय करेगा।

आठवीं और पांचवीं कक्षा के पेपर भी बोर्ड ही तैयार करेगा। परीक्षा केंद्र में कर्मचारियों की ड्यूटी भी बोर्ड ही लगाएगा।

नहीं फेल होगा कोई छात्र

इसके बाद ग्रेडिंग के आधार पर बच्चों की असेसमेंट होगी। हालांकि, पांचवीं और आठवीं का कोई भी बच्चा बोर्ड परीक्षाओं में फेल नहीं होगा। शिक्षा बोर्ड पांचवीं कक्षा के लिए पेपर जरूर तैयार करेगा, लेकिन परीक्षाएं ब्लॉक लेवल पर संबंधित स्कूल ही लेंगे।

शिक्षा बोर्ड स्कूलों का डाटा जुटाने में लगा है। तैयारियों को लेकर मंगलवार को स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बलबीर तेगटा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें एसएसए और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

पांचवीं और आठवीं की परीक्षाएं कैसे आयोजित करनी हैं, इसको लेकर बैठक में विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

दिसंबर में होंगी परीक्षाएं

हालांकि, इसमें तैयारियों को लेकर अमूमन निर्णय ले लिए गए हैं। इसके बाद बोर्ड जल्द एक और बैठक कर तैयारियों को पूरा करेगा। बैठक में सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता का गिरता स्तर सुधारने को लंबी चर्चा की गई।

पांचवीं और आठवीं की शीतकालीन सत्र की बोर्ड परीक्षाएं दिसंबर में ली जाएंगी। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बलबीर तेगटा ने बताया कि पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियों जोरों पर हैं।

छात्रों को बोर्ड हर सुविधा मुहैया करवाएगा। उन्हें कहीं आने-जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें