फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल खाद्य आपूर्ति निगम के कर्मचारियों को दिवाली का बोनस

Fri, 25 Oct 2019 11:52 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने खाद्य आपूर्ति निगम के कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा दिया है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लेकर अफसर तक के करीब 800 कर्मचारियों को 7500 रुपये बोनस मिलेगा।

विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति निगम ने वीरवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को फाइल भेजी है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने इस पर अपनी सहमति जताई है। दो-तीन दिन के भीतर कर्मचारियों के खाते में यह पैसा आ जाएगा।  

हिमाचल में कई निगम घाटे में चल रहे है, खाद्य आपूर्ति निगम फायदे में है। ऐसे में हर साल कर्मचारियों को बोनस दिया जाता रहा है। बताया जा रहा है कि निगम के अफसरों ने इस मामले में सरकार से विचार-विमर्श किया था।
विज्ञापन


इसके बाद ही निगम अफसरों ने फाइल चलाई। खाद्य आपूर्ति निगम की कार्यकारी निदेशक तनुजा जोशी ने बताया कि कर्मचारियों को बोनस देने की फाइल सरकार को भेजी है। इसे स्वीकृति दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें