फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थल पर नमाज पढ़ने पर तनाव, पुलिस की तैनात

Fri, 05 Jul 2019 12:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टाहलीवाल(ऊना)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर पंचायत टाहलीवाल में मुस्लिम समुदाय की ओर से सार्वजनिक भूमि पर नमाज अता करने को लेकर हिंदू एकता मंच, क्षत्रिय सभा और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। इसके विरोध में इन संगठनों ने शुक्रवार को टाहलीवाल के मुख्य चौक से एक रैली निकालकर विवादित स्थल तक भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगाने के उपरांत हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। वहीं, तनाव की स्थिति को देखते हुए हरोली पुलिस थाना से एसएचओ, तहसीलदार हरोली और नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि तथा पुलिस मौके पर मौजूद रही। 

विज्ञापन


नगर पंचायत टाहलीवाल में मुस्लिम समुदाय की ओर से नमाज अता करने के स्थान को लेकर बीते सोमवार को हिंदू एकता मंच के अध्यक्ष नरेश राणा ने सोशल मीडिया पर रोष जताते हुए शुक्रवार को हनुमान चालीसा पढ़ने का आह्वान किया था। इस पर शुक्रवार को क्षेत्र के लोगों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर टाहलीवाल बाजार के मुख्य चौक पर इकट्ठे होकर विवादित स्थल पर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

हिंदू राष्ट्रीय एकता मंच के अध्यक्ष नरेश राणा ने कहा कि जब सार्वजनिक स्थल पर नमाज अता की जा सकती है तो हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जा सकता है। वहीं, मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि इस स्थल पर वे 1984 से नमाज अता करते आ रहे हैं। वर्ष 1986 में इस्तेमाल के दौरान विभाग की खामियों के चलते इस भूमि को नगर पंचायत के अधीन कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसकी दुरुस्ती के लिए राजस्व विभाग धर्मशाला में अपील डाली गई है। अब जो भी कोर्ट का निर्णय होगा, वह मान्य होगा और जब तक इस मसले का कोई हल नहीं निकलता, वे अपनी मलकीयत पर बने स्थान पर ही नमाज अदा करेंगे। इस संबंध में तहसीलदार हरोली देवराज भाटिया ने बताया कि एसडीएम के दिशा-निर्देश के अनुसार भूमि से संबंधित सभी दस्तावेज की जांच करने के उपरांत ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें