फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC भर्ती: एससी स्पोर्ट्स कोटे में नहीं भरे जाने थे पद, फिर भी दो को दी नौकरी

Mon, 18 Jun 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। सरकार ने सामान्य श्रेणी की सीटों को कम कर एससी और एसटी की सीटों को बढ़ाया है। यह प्रक्रिया लिखित परीक्षा के बाद की गई।

विज्ञापन


जबकि आवेदन के दौरान जो नियम और शर्त थी, उन्हें लागू नहीं किया गया है। इसी तरह एससी स्पोर्ट्स कोटे के तहत कोई सीट नहीं भरी जानी थी। लेकिन निगम प्रबंधन ने जिला मंडी और जिला शिमला में दो युवाओं को इस कोटे से नौकरी दी है।

Trending Videos
विज्ञापन

एचआरटीसी भर्ती में चेहतों को फायदा पहुंचाने का आरोप

रविवार को सिरको संस्था की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में अध्यक्ष महेश ठाकुर ने यह आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कंडक्टर भर्ती में बड़ा घोटाला हुआ है। चहेतों को फायदा देने के लिए निगम प्रबंधन ने नियमों और कानून को ताक पर रखा है।

उन्होंने कहा कि 150 से ज्यादा बेरोजगार युवा जिन्होंने लिखित और फाइनल इंटरव्यू पास कर दिया। फाइनल लिस्ट में नाम होने के बाद भी निगम प्रबंधन ने उन्हें ज्वाइनिंग नहीं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें