यही नहीं, इन होर्डिंग में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के फोटो भी नदारद हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में 35 होर्डिंग लगा दिए थे, जबकि कुल 120 होर्डिंग के ऑर्डर दिए थे।
इनसे पार्टी के दिग्गजों की फोटो गायब होने और गंगूराम मुसाफिर के फोटो का स्थान देखते ही जिला सिरमौर और प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने मौके पर ही नाराजगी जता दी। पार्टी नेताओं ने तो यहां तक कह दिया कि इन होर्डिंग के बूते हम लोगों में क्या संदेश लेकर जाएंगे? इसके बाद इन होर्डिंग को हटाकर पच्छाद में पार्टी कार्यालय में रखा गया है।