फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिज एसोसिएशन की नई इकाई के गठन पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी को भंग किए बगैर करवा दिए चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। आईजीएमसी की नर्सिज एसोसिएशन की लोकल यूनिट के अचानक हुए चुनाव से माहौल गरमा गया है। अस्पताल में लोकल यूनिट की पुरानी कार्यकारिणी को भंग किए बगैर नई कार्यकारिणी के गठन से विवाद हो गया है।
पूर्व में लोकल यूनिट में महासचिव के पद पर रहीं ममता भारद्वाज, चीफ पेट्रर्न कल्पना रचियक, उपाध्यक्ष शीतल सदस्य अर्चना धौल्टा ने कहा कि नियमों के विपरीत नई कार्यकारिणी का गठन नहीं किया जा सकता है। इस मामले की शिकायत एनजीओ फेडरेशन के चेयरमैन अश्वनी ठाकुर को भी की है। कहा कि वह नई कार्यकारिणी का विरोध करती हैं।
विज्ञापन

दोपहर ग्यारह बजे के करीब बैठक के बहाने वार्ड सिस्टर और नर्सिज को कमेटी हाल में बुलाया गया। इनमें कोविड वार्ड की वार्ड सिस्टर तक शामिल रही हैं। इसके बाद नई कार्यकारिणी बना दी गई। पूर्व में लोकल यूनिट में महासचिव के पद पर रही ममता भारद्वाज, चीफ पेट्रर्न कल्पना रचियक ने बताया कि कार्यकारिणी में पुराने पदों पर तैनात रही नर्सिज को नई कार्यकारिणी में भी जगह दी है।
विज्ञापन

यह बनाई गई है नई कार्यकारिणी
आईजीएमसी में एचपी स्टेट नर्सिज एसोसिएशन की अध्यक्ष अरुणा लुथरा की अध्यक्षता में लोकल यूनिट आईजीएमसी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें लोकल यूनिट की अध्यक्ष सीता ठाकुर को चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललिता नेगी, उपाध्यक्ष बृजबाला, अंजना, रोशनी, मोनिका राणा को चुना गया। महासचिव रेखा सहगल, वित्त सचिव पूनम कंवर, सहसचिव साक्षी कश्यप, निशा, प्रेस सचिव ज्योति और लीगल एडवाइजर सुनीता शर्मा को बनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें