फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एनटीपीसी प्रबंधन के साथ बरमाणा के विकास पर चर्चा

Thu, 19 Nov 2026 05:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
विज्ञापन
एनटीपीसी कोलडैम में अधिकारियों से मिलने पहुंचे बरमाणा पंचायत प्रतिनिधि। स्रोत: पंचायत
विज्ञापन
पंचायत प्रधान ने एजीएम और एचआर विभाग के अधिकारियों से की मुलाकात
विज्ञापन

युवाओं को नशे से दूर रखने और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत बरमाणा के विकास और ग्रामीणों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने एनटीपीसी कोलडैम प्रबंधन के अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान पंचायत प्रधान अवधेश भारद्वाज की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने एनटीपीसी के एजीएम और मानव संसाधन (एचआर) विभाग के अधिकारियों से औपचारिक भेंट कर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
बैठक में ग्राम पंचायत बरमाणा और आसपास के क्षेत्रों के विकास, युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने और सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने सहित कई विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और महिला सशक्तीकरण की दिशा में एनटीपीसी प्रबंधन के सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास में कंपनी की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान अवधेश भारद्वाज ने कहा कि पंचायत का प्रयास है कि एनटीपीसी प्रबंधन और ग्राम पंचायत के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो, ताकि क्षेत्र के विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को मिलकर आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने इस पहल के लिए पूर्व उपायुक्त राहुल कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और निर्देशों से पंचायत को एनटीपीसी प्रबंधन के साथ संवाद स्थापित करने का अवसर मिला है। इस अवसर पर पंचायत प्रधान ने एनटीपीसी अधिकारियों का सम्मान कर उनका आभार जताया। बैठक में वार्ड सदस्य अर्चना देवी, गार्गी देवी, महिला मंडल प्रधान निधि शर्मा, सचिव इंद्रा देवी और सीआरपीएफ के हवलदार सुरेश कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें